IPL 2023: केएल राहुल ने टी20 में फिर तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 22, 2023, 06:31 PM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने शनिवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान टी20 फॉर्मेट में 7 हजार रन पूरे कर लिए। वो सबसे तेजी से इस मुकाम पर पहुंचने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

लखनऊ: हाल ही में आईपीएल सबसे तेज 4 हजार रन पूरे करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बने केएल राहुल ने शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात जायंट्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। केएल राहुल विराट कोहली को पछाड़कर टी20 क्रिकेट में सबसे तेज गति से 7 हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 38 गेंद में अपना अर्धशतक भी 8 चौकों की मदद से पूरा कर लिया।

KL Rahul IPL 2023

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (साभार IPL/BCCI)

तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

केएल राहुल को टी20 फॉर्मेट में 7 हजारी बनने के लिए 197 पारियां खेलनी पड़ी। वहीं विराट कोहली इस मुकाम पर 212वीं पारी में पहुंचे थे। ऐसे में राहुल ने विराट को 15 पारियों के अंतर से पछाड़कर सबसे तेज 7 हजारी बनने की उपलब्धि हासिल कर ली। राहुल और विराट के बाद इस सूची में तीसरे पायदान पर शिखर धवन हैं उन्होंने 246 पारी में टी20 में सात हजार रन पूरे किए थे। वहीं चौथे पायदान पर काबिज सुरेश रैना को इसके लिए 251 और पांचवें नंबर पर डटे रोहित शर्मा को 258 पारियां खेलनी पड़ी थी।

End of Feed