IPL 2023, KKR vs CSK Pitch Report, Weather: कोलकाता-चेन्नई मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 23, 2023, 10:00 AM IST

IPL 2023, KKR vs CSK Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (23 April 2023) आईपीएल के 16वें संस्करण में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मुकाबला मेजबान कोलकाता नाइट राउडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डन्स मैदान पर होगा। आइए जानते हैं कि कैसी होगी इस मैच की पिच रिपोर्ट और कोलकाता के मौसम का मिजाज।

IPL 2023, KKR vs CSK Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग के सोलहवें सीजन में रविवार 23 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाने हैं। एमएस धोनी की कप्तानी में एक बार फिर चेन्नई की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। अबतक खेले 6 मैच में वो 4 में जीत और 2 में हार का सामना करके 8 अकं के साथ तीसर पायदान पर काबिज है। वहीं कोलकाता के खाते में 6 मैच में 2 जीत और 4 हार के बाद आठवें पायदान पर है। ऐसे में इस मुकाबले के एकतरफा होने की संभावना है क्योंकि लगातार तीन मैच गंवाने के बाद नीतीश राणा की मेजबानी वाली केकेआर का मनोबल टूटा बुआ है। वहीं चेन्नई की टीम का लगातार दो मैच में जीत के बाद आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। फॉर्म और आकंड़े दोनों चेन्नई के फेवर में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रविवार को कोलकाता में मौसम और पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

KKR vs CSK IPL 2023 Pitch Report and Weather Forecast

कोलकाता बनाम चेन्नई, आईपीएल 2023 चेन्नई पिच और वेदर रिपोर्ट

कैसी होगी कोलकाता-चेन्नई मैच की पिच रिपोर्ट? (KKR vs CSK Pitch Report)

कोलकाता के इडेन गार्डन्स की पिच को सालों से स्पिनर्स के लिए मददगार माना जाता रहा है। हालांकि कई बार यहां पर तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती दिखी है। यहां पर बल्लेबाज भी जमकर रन बनते हैं इसकी तस्दीक पिछले दो आईपीएल मैचों से हो गई है। मौजूदा सीजन में इडेन गार्डन्स में खेले गए दो मैच में से तीन बार टीमों 200 रन के आंकड़े को पार करने में सफल हुई है। दोनों ही मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है। बल्लेबाजों ने इस पिच पर जमकर रन बनाए हैं। गर्मी के बढ़ने से पिच की नमी कम होगी जिसका फायदा स्पिनर्स को पिच के टूटने से मिलेगा।

आज कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम? (Kolkata Weather Today)

कोलकाता में रविवार को तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जिस दौरान मैच खेला जाएगा जब यह 30 से 27 डिग्री के बीच होगा। जैसे जैसे रात होती जाएगी तापमान में कमी आएगी। रविवार को कोलकाता में बारिश की संभावना भी जताई गई है। जिससे कि तापमान में कुछ कमी आएगी। दोपहर के वक्त आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन शाम को मैच के दौरान बादल आसमान से छट जाएंगे।

End of Feed