गुवाहाटी: इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान जोस बटलर आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले बटलर मैदान में बतौर फील्डर मुस्तैद नजर आते हैं। उन्होंने बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे मुकाबले में शानदार फील्डिंग का मुजाहिरा पेश किया और प्रभसिमरन सिंह का कैच लपकने के लिए बाउंड्री से भागे और शानदार डाइव लगाकर कैच लपक लिया।
जोस बटलर(साभार IPL/BCCI)
What. A. Take 💪@josbuttler puts in a magnificent dive to dismiss the well set Prabhsimran for 60!… t.co/IUlzo1LtSH
— ANI (@ANI) Apr 5, 2023
सामने की ओर डाइव लगाकर लपका शानदार कैच
यह वाकया पारी के दसवें ओवर की चौथी गेंद पर हुआ। प्रभसिमरन सिंह ने जेसन होल्डर की गेंद को मिड ऑन की दिशा में ऊपर की ओर से मारने की कोशिश की। लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं लगी और बमुश्किल तीस गज के दायरे से आगे पहुंची। लेकिन बाउंड्री पर तैनात बटलर ने हार नहीं माने और आगे की ओर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपक लिया।
शाहरुख को भी किया बेहतरीन कैच लेकर चलता
फील्डिंग में बटलर यहीं नहीं रुके उन्होंने पारी के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर पंजाब के बल्लेबाज शाहरुख खान का कैच लपकने के लिए मैदान पर स्लाइड किया और अपनी टीम को चौथी सफलता दिलाई। लेकिन इस बार कैच लेते हुए बटलर चोटिल हो गए और पारी की समाप्ति के बाद बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। रविचंद्रन अश्विन ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत की।
