TATA IPL 2023: मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, बीच आईपीएल से धाकड़ गेंदबाज हुआ बाहर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 9, 2023, 03:44 PM IST

TATA IPL 2023, Jofra Archer Ruled Out: आईपीएल के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले मुंबई को तगड़ा झटका लगा है। मुंबई का धाकड़ गेंदबाज आईपीएल से बाहर हो गया।

TATA IPL 2023, Jofra Archer Ruled Out: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को 16वें सीजन के बीच मुकाबले में तगड़ झटका लगा। टीम का स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चरी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इंग्लिश गेंदबाज आर्चर फिटनेस समस्या से जूझ रहे थे। इसके चलते उन्होंने आईपीएल से बाहर होने का फैसला किया है। उनकी जगह टीम में क्रस जोर्डन को शामिल किया गया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड आर्चर की फिटनेस और रिकवरी पर नजर रखेगा।

Jofra Archer, TATA IPL 2023, MI

जोफ्रा आर्चर। (फोटो - IPL/BCCI)

कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा आर्चर का

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल के 16वें सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उनको सिर्फ 5 मैचों में खेलने का मौका मिला। इसमें उन्होंने 9.50 की इकोनॉमी से रन लुटाए और सिर्फ 2 विकेट लेने में सफल हो पाए। वहीं, आईपीएल में ओवरऑल उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वे 40 मैचों में 7.43 की इकोनामी से 48 विकेट चटकाए हैं। उनका मौजूदा सीजन अच्छा नहीं रहा, जबकि वे 2018 में 15 विकेट, 2019 में 11 विकेट और 2020 में 20 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

End of Feed