IPL 2023: अगले टी20 विश्व कप की टीम इंडिया को लेकर रवि शास्त्री ने बड़ा बयान, हार्दिक होंगे कप्तान-इन्हें मिलेगा स्थान

  • Agency by: Agency
  • Updated May 12, 2023, 07:20 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व रवि शास्त्री ने साल 2024 में यूएसए की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के कप्तान और टीम की संरचना के बारे में बड़ा बयान दिया है। शास्त्री का मानना है कि टीम युवा खिलाड़ियों से सजी होगी।

नई दिल्ली: पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री अगले साल टी20 विश्व कप की भारतीय टीम में कई नये चेहरों की उम्मीद कर रहे हैं, जिसके चयन मामलों में कप्तान हार्दिक पांड्या की बातों को काफी तवज्जो दी जायेगी। टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब भी टी20 टीम की योजना में बने हुए हैं लेकिन पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद सीनियर खिलाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

Ravi Shastri

रवि शास्त्री (साभार BCCI)

हार्दिक की कप्तानी में उतरेगी टीम

शास्त्री ने 'ईएसपीएन क्रिकइन्फो' से कहा, 'मुझे लगता है कि वे ऐसा (नये खिलाड़ियों को टीम में मौका) ही करेंगे।'इस पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, 'टी 20 विश्व कप आ रहा है और युवाओं में बहुत प्रतिभा है। इस साल के आईपीएल में हमने कुछ बेहतरीन प्रतिभाएं देखी हैं। यह पूरी तरह नयी टीम नहीं होगी लेकिन इसमें कई नये चेहरे होंगे। वह (हार्दिक) पहले से ही इस प्रारूप में भारत के कप्तान हैं। अगर फिटनेस समस्या नहीं हुई तो वह टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।'

End of Feed