IPL 2023: हरभजन सिंह ने की भविष्यवाणी, बताया प्लेऑफ में पहुंचेंगी ये चार टीमें

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 4, 2023, 08:56 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ स्पिनर हरभजन सिंह ने बताया है कि कौन सी चार टीमें पहुंचेंगी प्लेऑफ के फाइनल में? कौन सी टीम बनेगी बाजीगर किसका कटेगा आखिर में पत्ता?

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन धीरे-धीरे अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ चला है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की जद्दोजतक कर रही हैं। आठ टीमों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। टॉप सात टीमें 10 और 12 अंक के बीच झूल रही हैं। ऐसे में कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचने में सफल होंगी इस बारे में कुछ भी फिलहाल कह पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

Harbhajan Singh

हरभजन सिंह(साभार Harbhajan Singh)

ये चार टीमें हैं प्लेऑफ के लिए भज्जी की पसंद

ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ स्पिनर और कमेंट्रेटर हरभजन सिंह ने आईपीएल 2023 में प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है। हरभजन सिंह ने गुजरात टाइटन्स, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियन्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर को अपनी पसंद बताया है।

End of Feed