IPL 2023: फॉर्म में लौटे मैक्सवेल, मुश्किल वक्त में मुंबई पलटन के छुड़ाए छक्के

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 9, 2023, 10:26 PM IST

ग्लेन मैक्सवेल मंगलवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ फॉर्म में लौट आए और उन्होंने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दौरान मुंबई पलटन के छक्के छुड़ा दिए।

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से आईपीएल में खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के आतिशी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल मंगलवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ फॉर्म में लौट आए। मैक्सवेल जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे उस वक्त आरसीबी का स्कोर 2.2 ओवर में 16 रन पर 2 विकेट हो गया था। विराट कोहली और अनुज रावत आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। पिछली तीन पारियों में 9 रन बनाने वाले मैक्सवेल ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी ली मुंबई पलटन के गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोल दिया।

Glenn Maxwell

ग्लेन मैक्सवेल(साभार IPL/BCCI)

25 गेंद में जड़ा अर्धशतक

मैक्सवेल ने मैदान पर उतरते ही अपने जाने पहचाने अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने देखते ही देखते टीम को 6 ओवर में 56 रन तक पहुंचाया इसके बाद टीम को 100 रन के पार पहुंचने से पहले अपना अर्धशतक 25 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। यह सीजन मे मैक्सवेल का आरसीबी के लिए जड़ा चौथा अर्धशतक था।

End of Feed