RCB vs RR: उम्र को धता दिखाकर आईपीएल में कहर बरपा रहा है ये प्लेयर, आंकड़े उड़ा देंगे होश

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 23, 2023, 05:54 PM IST

IPL 2023: विराट कोहली का विकेट मैच की पहली ही गेंद पर गंवाने के बाद फाफ डुप्लेसी ने एक बार फिर से अपनी टीम को मुश्किल से उबार लिया। इस बार उनका साथ दिया ग्लेन मैक्सवेल ने, दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 127 रन की विस्फोटक साझेदारी की।

आईपीएल के 32वें मुकाबले में एक बार फिर से आरसीबी के फाफ डुप्लेसी का बल्ला राजस्थान के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा। पहली गेंद पर विराट कोहली और 12 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद लगा कि आरसीबी मुश्किल में फंस जाएगी, लेकिन फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने तीसरे विकेट के लिए 67 गेंद पर 127 रन की विस्फोटक साझेदारी कर टीम को उबार मुश्किलों से उबार लिया। इस दौरान फाफ डुप्लेसी ने इस सीजन का 5वां अर्धशतक जड़ा। हालांकि, वह 39 गेंद में 62 रन की पारी खेल कर रन आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

FAF DU PLESSIS, RCB VS RR

फाफ डुप्लेसी

सीजन में पूरे किए 400 रन

डुप्लेसी की इस पारी से उन्होंने आईपीएल 2023 में अपने 400 रन भी पूरे कर लिए। अब 7 मैच में उनके नाम 405 रन हो गए हैं। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में किस तरह की बल्लेबाजी की है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ऑरेंज कैप की सूची में दूसरे नंबर पर जो बल्लेबाज हैं वह 300 रन भी नहीं बना पाए हैं। 38 साल के फाफ इस सीजन 67.50 की औसत और 165.31 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

End of Feed