IPL 2023, DC vs PBKS Pitch Report, Weather: दिल्ली-पंजाब मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम की स्थिति, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 13, 2023, 05:01 PM IST

IPL 2023, DC vs PBKS Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आईपीएल 2023 में आज (13 May 2023) का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और दिल्ली के मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज का दूसरा मुकाबला
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
  • दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मैच

IPL 2023, DC vs PBKS Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये आज का दूसरा और इस सीजन का 59वां मुकाबला होगा। दिल्ली और पंजाब के टीमों के बीच होने वाली ये टक्कर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जानी है। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये इस सीजन की पहली भिड़ंत होगी।

IPL 2023, DC vs PBKS Pitch Report

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2023 में आज का दूसरा मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। टूर्नामेंट की वो दो टीमें आमने-सामने होंगी जिनके बीच अब तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हाल बुरा है और वो अब अंक तालिका में अंतिम स्थान पर ही है। उसने 11 मैचों में सिर्फ 4 मैच जीते हैं और उसके 8 अंक हैं। वहीं पंजाब किंग्स की स्थिति उनसे थोड़ी बेहतर जरूर है लेकिन कुछ खास नहीं। पंजाब की टीम ने 11 मैचों में 5 में जीत दर्ज की है और 6 मैच गंवाए हैं। उनके 10 अंक हैं और वे 8वें पायदान पर हैं।

End of Feed