IPL 2023, CSK vs KKR Pitch Report, Weather: चेन्नई-कोलकाता मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 14, 2023, 10:00 AM IST

IPL 2023, CSK vs KKR Pitch Report and Weather Forecast Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण में आज (14 May 2023) चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा। जानिए कैसी रहेगी इस मैच की पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा चेन्नई के मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज का दूसरा मैच
  • चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होगा मुकाबला

IPL 2023, CSK vs KKR Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 में आज का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट नाइडर्स के बीच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड पर होने जा रहा है, ऐसे में दबदबा भी उन्हीं का देखने को मिलने के आसार हैं। चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होगी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करेंगे नीतीश राणा।

IPL 2023, CSK vs KKR Pitch Report

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स पिच रिपोर्ट

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इस सीजन के पहले चरण में खेला गया मुकाबला धोनी के धुरंधरों के पक्ष में गया था। वो मैच कोलकाता के इडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था लेकिन फिर भी चेन्नई ने 49 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपना दम दिखाया था। अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स लगातार टॉप-4 में बनी हुई है और फिलहाल 12 मैचों में 7 जीत, 4 हार और 1 बेनतीजा रहे मैच के बाद उनके 15 अंक हैं और वे अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैचों में 5 जीत और 7 हार के बाद 10 अंक लेकर अंतिम चार टीमों में है। आइए जानते हैं कि कैसी होगी आज की पिच रिपोर्ट और चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम।

End of Feed