Aakash Chopra Covid-19 Positive: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा समय में जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। आकाश चोपड़ा आईपीएल 2023 की कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं और फिलहाल वो ठीक होने तक कमेंट्री से पूरी तरह से दूर रहेंगे। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी पूरी जानकारी दी है।
आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा, "कॉट एंड बोल्ड कोविड..हां..C वायरस ने फिर से हमला किया। बहुत हल्के लक्षण हैं। सब कुछ नियंत्रण में है। कुछ दिन कमेंट्री से दूर रहूंगा। मजबूती से जल्द वापस लौटने की उम्मीद करता हूं।"
Caught and Bowled Covid. Yups…the C Virus has struck again. Really mild symptoms…all under control. 🤞Will be away… t.co/pU4wWJUzXM
— ANI (@ANI) Apr 4, 2023
गौरतलब है कि कोविड-19 इस समय भारत के कुछ हिस्सों में फिर से पांव पसार रहा है। कई हिस्सों में केसों में बढ़ोतरी देखी गई है। इस बार इसकी वजह वायरस का नया वेरियंट है।
