IPL 2023: 13 साल बाद मुंबई के खिलाफ घर में जीता चेन्नई सुपर किंग्स

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 6, 2023, 07:18 PM IST

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स को जिस जीत का इंतजार पिछले 13 साल से था वो उसे आईपीएल के 49वें मैच में मिल गई। चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उसने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के सामने 140 रन का लक्ष्य था जो उसने आसानी से 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  1. चेन्नई ने मुंबई को हराया
  2. खत्म हुआ 13 साल का लंबा इंतजार
  3. आखिरी बार 2010 में चेपॉक में जीता था चेन्नई

आईपीएल के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के सामने जीत के लिए 140 रन का लक्ष्य था, जो उसने डेवॉन कॉनवे के 44 और रुतुराज गायकवाड के विस्फोटक 30 रन की पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इन दोनों के अलावा शिवम दुबे ने 18 गेंद पर 26 रन की पारी खेली। मुंबई की तरफ से पियूष चावला ने 2 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 1 विकेट चटकाए।

chennai super king win against mumbai indians

डेवॉन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 13 रन के स्कोर पर उसे कैमरॉन ग्रीन के रुप में पहला झटका लगा। मुंबई ने इसी स्कोर पर ईशान किशन का विकेट गंवा दिया। कप्तान रोहित शर्मा से टीम को काफी उम्मीद थी, लेकिन वह खाता भी नहीं खोल पाए। 14 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी मुंबई की सूर्यकुमार यादव और नेहल वढेरा ने वापसी कराई।

End of Feed