IPL 2023 Mini Auction: आईपीएल 2023 नीलामी की तारीख, समय और सभी टीमें, यहां जानिए सब कुछ

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 23, 2022, 02:37 PM IST

TATA IPL 2023 Mini Auction Date, Time, Venue, Teams: आईपीएल 2023 की नीलामी के लिए अब सभी टीमें कमर कस चुकी हैं, इस नीलामी का आयोजन कब और कहां होगा, अब तक कौन सी टीम में कितने खिलाड़ी कम हैं, किस टीम के पास कितने रुपये बचे हैं, आइए सब कुछ जानते हैं यहां।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी
  • 23 दिसंबर (शुक्रवार) को आयोजित होगी नीलामी
  • सभी टीमों का बजट, कितने खिलाड़ियों की जरूरत और मौजूदा टीमें

TATA IPL 2023 Mini Auction Date, Time, Venue, Teams: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी संस्करण के लिए तैयारियां तेज होती जा रही हैं और इसका पहला पायदान होगा शुक्रवार को होने वाली आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (IPL 2023 Auction)। इस बार की नीलामी में कितने खिलाड़ियों की बोली लगेगी, किस टीम के पास कितने रुपये बाकी हैं, किस टीम को कितने खिलाड़ियों की अभी जरूरत है और अब तक वे कितने खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन या ट्रेड कर चुके हैं। आइए सब कुछ जानते हैं यहां।

ipl_2023_auction

आईपीएल 2023 नीलामी (BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में सभी 10 टीमें हिस्सा लेंगी लेकिन इस बार की नीलामी एक छोटी नीलामी (Mini Auction) होगी। दरअसल, सभी टीमें रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी करने के साथ तकरीबन अपनी टीमें बना चुकी हैं, बस उनको इस टाटा आईपीएल नीलामी में उन जगहों को भरना है जो अभी खाली हैं।

End of Feed