Today in IPL 2023, KKR vs CSK Preview: आज का दूसरा मैच कोलकाता और चेन्नई के बीच, जानिए मुकाबले की सभी अहम बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 23, 2023, 07:07 PM IST

IPL 2023 Today Match, KKR vs CSK Preview: आईपीएल 2023 में आज दो मुकाबले होंगे। दिन का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला है। ये मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के घरेलू मैदान इडेन गार्डन्स पर खेला जाना है। एकतरफ संघर्ष कर रही केकेआर है तो दूसरी तरफ लगातार दो मैच में जीत हासिल कर चुकी सीएसके है। आइए जानते हैं कि आज के मैच में क्या संभावनाएं रहती हैं।

Kolkata vs Chennai Match Preview: लगातार तीन मैचों में हार से मुश्किल में फंसी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में जीत दर्ज करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने पिछले दोनों मैच जीते हैं और उसका लक्ष्य यहां लगातार तीसरी जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना होगा।

KKR vs CKS, IPL 2023 Match Preview

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच प्रीव्यू(साभार IPL/BCCI)

अच्छी शुरुआत के बाद संघर्ष कर रही है केकेआर

केकेआर के अभी छह मैचों में चार अंक हैं। उसकी शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन पिछले तीन मैचों में उसे सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इन तीनों टीम में से दिल्ली और हैदराबाद इस सत्र में संघर्ष कर रहे हैं जबकि मुंबई ने पिछले कुछ मैचों में ही वापसी की है। दिल्ली ने लगातार पांच मैच हारने के बाद केकेआर को हराकर वर्तमान सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की थी।

End of Feed