556 दिन बाद कप्तानी करते हुए विराट कोहली को मिली जीत, मैच के बाद बयान में दिखा अलग अंदाज

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 20, 2023, 09:17 PM IST

IPL 2023, PBKS vs RCB, Virat Kohli post match statement: टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली को गुरुवार को आईपीएल 2023 में लंबे समय बाद एक बार फिर कप्तानी करने का मौका मिला। विराट कोहली की कप्तानी में बैंगलोर जीत के साथ वापस विजय रथ पर सवार हुई। मैच के बाद कोहली ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल में फिर कप्तान बने विराट कोहली
  • बैंगलोर को पंजाब के खिलाफ दिलाई शानदार जीत
  • मैच के बाद विराट कोहली ने टीम की जमकर तारीफ की

IPL 2023, PBKS vs RCB, Captain Virat Kohli's statement: आईपीएल 2023 में गुरुवार को लंबे समय बाद वो नजारा दिखा जिसके लिए भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें तरस गई थीं। एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली मैदान पर कप्तान के रूप मेंं उतरे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में कप्तानी छोड़ चुके विराट कोहली 556 दिन बाद कप्तान के रूप में नजर आ रहे थे, इसलिए उनके हर कदम पर चर्चा थी। पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक भी जड़ा और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जीत भी मिली। मैच के बाद कप्तान कोहली ने क्या कहा, आइए जानते हैं।

IPL 2023, Acting captain Virat Kohli post match comments after RCB beat Punjab Kings at Mohali

विराट कोहली (IPLT20/BCCI)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नियमित कप्तान फाफ डुप्लेसिस इस मैच में बल्लेबाजी करने तो उतरे थे और उन्होंने शानदार 84 रन भी बनाए लेकिन वो फील्डिंग नहीं करने वाले थे, इसलिए विराट कोहली को कप्तानी सौंंपी गई थी। विराट ने भी किसी को निराश नहीं किया। उन्होंने 47 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली और उसके बाद शानदार कप्तानी करते हुए अपनी टीम को 24 रन से जीत दिलाकर वापस जीत की पटरी पर भी रखा। इससे पहले बैंगलोर लगातार दो मैच हार चुकी थी।

End of Feed