टीम में नहीं हुआ सेलेक्शन तो इस भारतीय क्रिकेटर के निकल पड़े आंसू, देखिए VIDEO

Shikha Pandey viral video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी खिलाड़ी शिखा पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो भावुक नजर आ रही हैं। स्पोर्ट्स्टार को दिए इस इंटरव्यू में शिखा बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए चुनी गई वनडे और टी20 से खुद के बाहर होने से निराश दिखीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय क्रिकेटर शिखा पांडे हुईं भावुक
  • इंटरव्यू के दौरान निकले आंसू
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम में नहीं हुआ चयन

Shikha Pandey Viral Video: महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सीनियर ऑलराउंडर शिखा पांडे (Shikha Pandey) ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि उसके बाद भी जब बांग्लादेश दौरे पर होने वाली सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का सेलेक्शन हुआ तो उसमें शिखा का नाम नदारद था। शिखा ने इसको लेकर निराशा जताई है। उनका कहना है कि इतनी मेहनत के बाद भी जब मनचाहे नतीजे ना मिले तो दुख होता है। इस इंटरव्यू के दौरान वो बेहद भावुक भी हो गईं।

Shikha Pandey crying

शिखा पांडे (screenshot-Sportstar)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश में मेजबान टीम के खिलाफ 9 जुलाई से शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी। उसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज भी होगी। इस अभियान के लिए हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम 6 जुलाई को बांग्लादेश पहुंच चुकी है।

End of Feed