'वैभव सूर्यवंशी नहीं सुनते सीनियर की बात, अनप्रोफेशनल खिलाड़ी की तरह करते हैं बर्ताव'- भारतीय विकेटकीपर

IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल की उम्र में IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डेब्यू किया था। अपनी पहली ही गेंद पर उन्होंने शार्दुल ठाकुर को छक्का लगाकर क्रिकेट वर्ल्ड को हैरान कर दिया था। इसके बाद आईपीएल के अपने तीसरे ही मैच में मात्र 35 गेंद में शतक जड़कर उन्होंने हंगामा मचा दिया था।

IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi: अंडर-19 विश्वकप फाइनल में 175 रन की तूफानी पारी खेलकर इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर सीनियर टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है। जितेश शर्मा का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी सीनियर खिलाड़ियों की बात कभी नहीं सुनते हैं। उनका कहना है कि वैभव सूर्यवंशी अनप्रोफेशनल खिलाड़ी की तरह बर्ताव करते हैं। भारतीय विकेटकीपर का कहना है कि वैभव छठे गियर में बल्लेबाजी करते हैं और उनके पास बेहतरीन स्किल्स हैं, लेकिन वैभव मैदान के बाहर अभी प्रोफेशनल नहीं हैं।

Vibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- IPL/BCCI)

जितेश शर्मा ने कर दिया बड़ा खुलासा

जितेश शर्मा ने इसके आगे बताया कि मना करने के बाद भी वैभव उनकी बात अनसुना करते हैं और रात में आइसक्रीम खाने चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैदान के अंदर भले ही वैभव प्रोफेशनल हों, लेकिन शायद ही कभी मैदान के बाहर प्रोफेशनल बन पाएंगे। जितेश शर्मा ने ये सारी बातें साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स से यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहीं। जितेश शर्मा ने कहा कि अगर किसी एक युवा पर मिलियन डॉलर खर्च करना हुआ तो वह वैभव सूर्यवंशी ही होंगे। उन्हें लगता है वैभव वर्ल्ड क्रिकेट में दबदबा बना सकते हैं। उनके पास छठा गियर है और उनकी स्किल्स बहुत अच्छी है। जितेश शर्मा ने कहा, 'हर कोई उन्हें प्रोफेशनल बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह कभी प्रोफेशनल बनेंगे। हो सकता है कि वह मैदान पर प्रोफेशनल बन जाएं, लेकिन मैदान के बाहर नहीं बन सकते। मैं उन्हें रात में आइसक्रीम न खाने के लिए कहता हूं लेकिन वह मेरी कभी भी नहीं सुनते।'

End of Feed