भारतीय टीम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में 45 बार बनाए 350 से ज्यादा का स्कोर

Most 350 Plus Total in ODI: यह 45वां मौका था जब भारत ने वनडे क्रिकेट में 350 रनों का आंकड़ा पार किया। इस मामले में भारत ने सभी टीमों को काफी पीछे छोड़ दिया है। दूसरे नंबर पर मौजूद साउथ अफ्रीका भारत से कोसों दूर है।

Most 350 Plus Total in ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए। इसके साथ ही भारत वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 350 से अधिक स्कोर बनाने वाली टीम बन गई। यह 45वां मौका था जब भारत ने वनडे में 350 का आंकड़ा पार किया। इस मामले में भारत ने सभी टीमों को काफी पीछे छोड़ दिया है।

INDIA (2)

भारतीय क्रिकेट टीम का वर्ल्ड रिकॉर्ड (फोटो साभार- BCCI/AI)

दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है जिसने 36 बार 350 प्लस का स्कोर बनाया है। ऑस्ट्रेलिया ने 31 बार, इंग्लैंड ने 29 बार और न्यूजीलैंड ने 18 बार 350 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने एक और रिकॉर्ड बनाया। दोनों टीमों ने मिलकर इस तीन मैचों की सीरीज में कुल 45 छक्के जड़े। यह तीन मैचों की किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था, जिसने 2021 में भारत में ही 37 छक्के लगाए थे। ओवरऑल किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड 66 छक्कों का है, जो ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच साल 2013 में 6 मैचों की सीरीज में लगा था। इसके अलावा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड सीरीज में साल 2019 में 5 मैचों की सीरीज में भी 66 छक्के लगे थे।

End of Feed