INDW vs AUSW ODI Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI और T20 में कई नए खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका, देखें स्क्वॉड

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 25, 2023, 05:33 PM IST

India Womesn vs Australia Womens: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में मात देने के बाद अब भारतीय महिला टीम वनडे और टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी। इसको लेकर टीम इंडिया का ऐलान हो हुआ है। भारतीय टीम में कई नए चेहरे को मौका दिया गया है।

India Womesn vs Australia Womens: श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक और टिटास साधु को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए सोमवार को पहली बार भारतीय महिला वनडे टीम में शामिल किया गया। भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलेगी। पहला वनडे मैच 28 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

India Womesn vs Australia Womens

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Women Twitter)

बाएं हाथ की स्पिनर कश्यप को इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए टीम में लिया गया था लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। श्रेयंका ने इस महीने के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। सैका इशाक ने पहले महिला प्रीमियर लीग में मुंबई की टीम की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया था। तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के सभी मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। दूसरा मैच 30 दिसंबर जबकि तीसरा और अंतिम मैच दो जनवरी को खेला जाएगा।

End of Feed