IND W vs SL W Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल वाला मैच

IND W vs SL W Live Streaming: एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को खेला जाएगा। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को तो श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था। यदि आप इस मुकाबले को फ्री में देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों को जान लें।

IND W vs SL W Live Streaming: एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मंगलवार, 22 सितंबर को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से जबकि श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। भारतीय टीम की बात करें तो उसने अब तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दमदार प्रदर्शन किया है तो श्रीलंका की बल्लेबाजी ने उसको परेशान किया है। अगर चमारी अट्टापट्टू का बल्ला नहीं चलता है तो श्रीलंकाओई बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आती है। लेकिन गोल्ड मेडल मैच को भारतीय टीम हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। यही कारण है कि पहली बार एशियन गेम्स में भारत को चुनौती मिलेगी और फैंस को एक कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। अगर आप इस मुकाबले का आनंद बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

asian games match live streaming

गोल्ड मेडल मैच एशियन गेम्स (साभार-X)

कब खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल मैच (INDW vs SLW Asian Games Final Match Date)

भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स फाइनल मैच 22 सितंबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

End of Feed