क्रिकेट

ICC Women's World Cup: भारत के अगले दो मैच मजबूत टीमों के खिलाफ, विशाखापत्तनम की संतुलित पिच से मिलेगी राहत

Next Match Of India In ICC Women's World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां दो महत्वपूर्ण मैच खेलने वाली भारतीय टीम के बल्लेबाजों को संतुलित पिच से मिलने वाली मदद से राहत मिलेगी क्योंकि मेजबान टीम की बल्लेबाज मौजूदा महिला क्रिकेट विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम बृहस्पतिवार को दक्षिण अफ्रीका और 12 अक्टूबर को गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में भिड़ेगी।

Image

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में भारत के अगले मैच

Photo : AP

Next Match Of India In Women's World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां दो महत्वपूर्ण मैच खेलने वाली भारतीय टीम के बल्लेबाजों को संतुलित पिच से मिलने वाली मदद से राहत मिलेगी क्योंकि मेजबान टीम की बल्लेबाज मौजूदा महिला क्रिकेट विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम बृहस्पतिवार को दक्षिण अफ्रीका और 12 अक्टूबर को गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में भिड़ेगी।

यह मैदान 23 जनवरी 2014 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के मैच के बाद 11 साल के अंतराल पर किसी महिला एकदिवसीय मैच की मेजबानी कर रहा है। आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘अगर आप आईपीएल सहित पिछले कुछ मैचों पर नजर डालें तो पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी। अगर ओस नहीं होगी तो गेंदबाजों, विशेषकर स्पिनरों को मैच आगे बढ़ने पर कुछ मदद मिलेगी।’’

यहां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में आम तौर पर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं क्योंकि भारतीय पुरुष टीम और दिल्ली कैपिटल्स (आईपीएल में) दोनों ही 200 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल करने में सफल रहे हैं। पुरुषों के वनडे में 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पांच विकेट पर 387 रन का स्कोर इस स्टेडियम पर सर्वोच्च स्कोर है। इस स्टेडियम में चार बार 320 से अधिक और छह बार 280 से 299 के बीच स्कोर बना है।

भारतीय महिला टीम इन आंकड़ों का तहे दिल से स्वागत करेगी क्योंकि उसे आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में गुवाहाटी और कोलंबो में क्रमशः आठ विकेट पर 269 रन (श्रीलंका के खिलाफ) और 247 रन (पाकिस्तान के खिलाफ) बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 12 अक्टूबर को होने वाले मैच से पहले एसीए-वीडीसीए स्टेडियम के स्टैंड को पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज और विकेटकीपर रवि कल्पना का नाम दिया जाएगा।

यह फैसला भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना द्वारा अगस्त में ‘ब्रेकिंग द बाउंड्रीज’ कार्यक्रम के दौरान आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश को दिए गए सुझाव के बाद लिया गया। एसीए ने एक बयान में कहा, "मिताली राज और रवि कल्पना को एसीए की सराहना उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिन्होंने भारत में महिला क्रिकेट को नया रूप दिया है और साथ ही अगली पीढ़ी को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया है।"

मिताली ने 232 एकदिवसीय मैच में 50.68 की औसत से सात शतक के साथ 7805 रन बनाए जबकि उन्होंने 89 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 17 अर्द्धशतक के साथ 2364 रन जोड़े। उन्होंने 2022 में संन्यास लेने से पहले 12 टेस्ट मैच भी खेले जिनमें 43.68 के औसत से 699 रन बनाए। कल्पना ने 2015 और 2016 के बीच सात एकदिवसीय मैच खेले लेकिन भारतीय टीम में उनके आने से इस क्षेत्र की कई क्रिकेटरों को प्रेरणा मिली जिनमें अरुंधति रेड्डी, एस मेघना और एन श्री चरणी शामिल हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article