वर्ल्ड कप 2011 सचिन के लिए जीते थे अब कोहली के लिए जीतना चाहेगी टीम इंडिया, बोले सहवाग

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 28, 2023, 11:10 AM IST

वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा हो गई है। इस बार पूरी तरह से क्रिकेट के इस महाकुंभ की मेजबानी भारत कर रहा है। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग ने इसे साल 2011 की तरह इसे खास बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जैसे हमने सचिन के लिए किया था वैसे टीम विराट के लिए करेगी।

वर्ल्ड कप 2023 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच पहली बार पूरी तरह से भारत की मेजाबनी में होगा। यह वर्ल्ड कप कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। इसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी शामिल हैं। शेड्यूल जारी होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की तुलना 2011 वर्ल्ड कप विजता टीम से करते हुए कहा कि जैसे पूरी टीम सचिन को डेडिकेट करने के लिए जी जान से खेली थी। वैसे ही इस बार वह विराट कोहली के लिए मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया 1983 में पहली बार और 28 साल बाद 2011 में दूसरी बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है।

vIRENDER SEHWAG AND VIRAT

वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली (साभार-Twitter)

टीम इंडिया के पास बेहतरीन मौका

End of Feed