IND vs WI 1st Test Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार ( 2 October, 2025) को होने जा रहा है। भारतीय सरजमीं पर यह भारत वेस्टइंडीज के बीच आठ साल में खेला जाने वाला यह पहला टेस्ट मैच है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2022 के बाद से अबतक कोई टेस्ट मैच नहीं गंवाया है। इस दौरान दोनों के बीच खेले गए 25 टेस्ट मैच में से 15 में टीम इंडिया को जीत मिली है, वहीं 10 मैच ड्रॉ समाप्त हुए हैं। विंडीज की टीम एक भी टेस्ट मैच इस दौरान नहीं जीत सकी। ऐसे में आइए जानते हैं भारत वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले सीरीज के पहले मुकाबले को यदि आप लाइव देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कहां होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच(IND vs WI 1st Test Match Venue)
भारत और वेस्टइंडीज के दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टेस्ट (IND vs WI 1st Test Match Date)
भारत और वेस्टइंडीजके बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार 2 अक्तूबर 2025 से 6 अक्तूबर 2025 के बीच खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच (IND vs WI 1st Test Match Timing)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयनुसार सुबह 9:30 AM बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 9.00 AM बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें भारत और वेस्टइंडीज के पहली टेस्ट (IND vs WI 1st Test Match On TV)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर दिखाया जाएगा।
कहां देखें भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs WI First Test Match Live Streaming)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) पर देखी जा सकती है।
भारत और वेस्टइंडीज की टीम (India vs West Indies Team)
भारत की टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।वेस्टइंडीज की टीम: रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वॉरिकन, केवलॉन एंडरसन, एलिक अथनाज़े, जॉन कैंपबेल, टेगनरायन चंदरपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाक, जेडियाह ब्लेड्स, योहान लेन, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे और जेडन सील्स।
