IND vs WI 1st Test Predicted Playing XI: जानिए पहले टेस्ट मैच में कैसी हो सकती है भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 12, 2023, 04:03 PM IST

India vs West Indies, IND vs WI 1st Test Playing 11, Dream11 Team Prediction Today Match: वेस्टइंडी और भारत के बीच 10 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसकी शुरुआत आज यानी 12 जुलाई को टेस्ट मुकाबले से होगी। आइए जानते हैं भारत और वेस्टइंडीज की कैसी होगी प्लेइंग-11।

IND vs WI 1st Test Playing 11, Dream11 Team Prediction Today Match: टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 10 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई को टेस्ट मुकाबले से होगी। रोहित की कप्तानी वाली टीम इंडिया का यह मुकाबला लंदन में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के बाद पहला मुकाबला है। टेस्ट मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज की टीम 2019 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें मजबूत दरादे के साथ मैदान पर उतरेगी।

यशस्वी का डेब्यू करना तैयार

आईपीएल के 16वें सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करना तय माना जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल के 14 मैचों में यशस्वी ने 163.61 की स्ट्राइक रेट से कुल 625 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतकीय पारी, जबकि 5 अर्धशतकीय पारी खेली थी। आईपीएल के पूरे सीजन के दौरान उनके बल्ले से कुल 82 चौके और 26 छक्के निकले थे।

End of Feed