IND vs SL: मुट्ठी में गॉल, जीत के लिए टीम इंडिया को चाहिए 6 बेहतरीन बॉल

IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: भारत ने गॉल टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य है, लेकिन भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक उसके 4 विकेट चटका दिए हैं और अपनी जीत लगभग पक्की कर ली है।

IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 372 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट गंवा दिए हैं और वो अब भी 288 रन पीछे है। चौथे दिन स्टंप तक श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। कप्तान धनंजय 31 जबकि सोनल दनुशा 25 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले 372 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 13 रन के स्कोर पर उसने मदुष्का के रूप में पहला झटका लगा। पारी में एक ही रन जुड़ा था कि कनकशन सब्सीट्यूट के तौर पर शामिल किए गए पसिंदु सूरियाबंदरा भी बिना खाता खोले आउट हो गए। विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। नतीजा दिन के खेल खत्म होने तक श्रीलंका के टॉप-4 गेंदबाज पवेलियन लौट चुके थे।

ind vs sl

भारत और श्रीलंका (साभार-X)

दूसरी पारी में भारत ने ऋषभ पंत की 66 रन की आक्रामक पारी और देवदत्त पडिक्कल के शानदार 44 रन की बदौलत दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रखा। श्रीलंका के गेंदबाजों ने पिच और परिस्थितियों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए लेकिन लोकेश राहुल (35) और पडिक्कल के बाद पंत ने भारतीय पारी को संभाल लिया।

End of Feed