LIVE
IND vs SL 1st ODI Highlights: शनाका के शतक पर कोहली की 'विराट' सेंचुरी भारी! भारत ने जीता 2023 का पहला वनडे
टीम इंडिया ने 10 जनवरी, 2023 को असम के गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले को बड़ी आसानी से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने इस मैच को 67 रनों से जीता। विराट कोहली की 113 रनों की शानदार सेंचुरी श्रीलंका के कैप्टन दसुन शनाका के जुझारू शतक पर भारी पड़ी, जबकि टीम इंडिया की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भी शानदार पारियां खेलीं। दरअसल, श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले भारत को बैटिंग का न्यौता दिया था, जिसके बाद इंडिया ने सात विकेट के नुकसान पर 373 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में श्रीलंका आठ विकेट के नुकसान पर 50 ओवर्स में सिर्फ 306 रन ही बना पाई। लंकाई खेमे से शनाका ने 108 रन बनाए, जबकि पथुम निशंका ने 72 रन जोड़े।
IND vs SL 1st ODI Live Score Streaming: Watch Here | IND vs SL 1st ODI Live Score
JAN 10, 2023 21:34 IST
JAN 10, 2023 21:17 IST
IND vs SL 1st ODI Live:...जब रोहित से छूटा शनाका कैच
JAN 10, 2023 20:53 IST
IND vs SL 1st ODI Live: कैप्टन शनाका का अर्धशतक
श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने 50 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का जड़ा था। दरअसल, उनका यह पचासा ऐसे वक्त पर हुआ, जब लंकाई टीम संकट में उलझी थी। फिलहाल टीम को जीत के लिए 39 गेंदों पर 121 रन चाहिएIND vs SL 1st ODI Live Score: Sri Lanka 253/8 (43.3 Over)
JAN 10, 2023 20:49 IST
IND vs SL 1st ODI Live: रोहित से छूटा कैच तो शनाका को मिला जीवन दान
आठ विकेट गिरने के बाद श्रीलंका के लिए रनों का अंबार लगाने वाले कप्तान दसुन शनाका का कैच रोहित शर्मा से छूट गया। कैच गंवाने के बाद वह गिर पड़े और गेंद बाउंड्री लाइन से जाकर छू गई। शनाका ने इसके बाद रनों की रफ्तार बढ़ाई और उमरान मलिक के ओवर में चौके लगाए। IND vs SL 1st ODI Live Score: Sri Lanka 240/8 (42 Over)
JAN 10, 2023 20:35 IST
JAN 10, 2023 20:34 IST
IND vs SL 1st ODI Live: श्रीलंका को आठवां झटका, क्या संकट से निकाल पाएंगे कप्तान शनाका?
चमिका करुणारत्ने के रूप में श्रीलंका को आठवां झटका लगा। वह 37वें ओवर की पांचवीं बॉल पर (हार्दिक पंड्या की) आउट हुए। उनका कैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने लिया। करुणारत्ने 21 गेंदों पर 14 रन ही बना पाए, जिसमें उन्होंने दो चौके लगाए थे। फिलहाल पिच पर श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका टिके हैं वहीं श्रीलंका के लिए आस की किरण हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या वह संकट से अपनी टीम को उबार पाएंगे या नहीं...यह थोड़ी ही देर में साफ हो जाएगा। IND vs SL 1st ODI Live Score: Sri Lanka 206/8 (37.5 Over)
JAN 10, 2023 20:17 IST
JAN 10, 2023 20:15 IST
IND vs SL 1st ODI Live: निशंका को आउट कर यूं भारतीय खेमे में मना जश्न
JAN 10, 2023 20:01 IST
IND vs SL 1st ODI Live: हसरंगा और दुनिथ भी लौटे पवेलियन
वनिंदु हसरंगा भी सस्ते में निपट गए। वह सात गेंद खेलकर टीम के लिए 16 रन ही जुटा पाए और आउट हो गए। युजवेंद्र चहल की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने उनका कैच लिया। उनके बाद दुनिथ वेलालागे उमरान मलिक की गेंद पर अपना कैच शुभमन गिल को दे बैठे और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।IND vs SL 1st ODI Live Score: Sri Lanka 179/7 (32.3 Over)
JAN 10, 2023 19:58 IST
IND vs SL 1st ODI Live: गया लंका का पांचवां विकेट, निशंका भी आउट
श्रीलंका को पांचवां झटका पी निशंका के रूप में लगा। वह 30वें ओवर की चौथी बॉल पर आउट हुए, जो कि उमरान मलिक ने फेंकी थीं और इस पर अक्षर पटेल ने उनका कैच ले लिया। उन्होंने टीम के लिए 72 रन जोड़े।IND vs SL 1st ODI Live Score: Sri Lanka 161/5 (30.4 Over)
JAN 10, 2023 19:46 IST
JAN 10, 2023 19:35 IST
IND vs SL 1st ODI Live: 50 से चूके धनंजय, हुए आउट
मोहम्मद शमी की बॉल पर केएल राहुल ने धनंजय डिसिल्वा का कैच लिया और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोचक बात है कि वह अपने पचासे से महज तीन रन दूर थे। 40 बॉल पर उन्होंने 47 रन बनाए थे, जिसमें नौ चौके शामिल थे। IND vs SL 1st ODI Live Score: Sri Lanka 136/4 (24.5 Over)
JAN 10, 2023 19:27 IST
IND vs SL 1st ODI Live: निशंका ने यूं मनाया 50 पूरा करने का जश्न
श्रीलंका के पथुम निशंका ने अपना पचासा पूरा करने का जश्न कुछ इस कदर बल्ला उठाकर मनाया। (फोटोः एपी)IND vs SL 1st ODI Live Score: Sri Lanka 136/3 (24.5 Over)
JAN 10, 2023 19:20 IST
IND vs SL 1st ODI Live: पथुम निशंका की फिफ्टी
श्रीलंका की ओर से ओपनिंग करने वाले बैट्समैन पथुम निशंका ने पचासा पूरा कर लिया है। उन्होंने 57 बॉल्स पर 50 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने नौ चौके जड़े। उनके योगदान से फिलहाल टीम का स्कोर 115 पहुंच गया।IND vs SL 1st ODI Live Score: Sri Lanka 115/3 (22.2 Over)
JAN 10, 2023 19:10 IST
IND vs SL 1st ODI Live: मैच के दौरान यूं हल्के मूड में नजर आए विराट
JAN 10, 2023 18:56 IST
JAN 10, 2023 18:51 IST
IND vs SL 1st ODI Live: लंका को तीसरा झटका, असलंका भी आउट
श्रीलंका की टीम को तीसरा झटका उमरान मलिक ने दिया। 13वें ओवर की छठी बॉल पर उन्होंने चरिथ असलंका को आउट किया और यह कैच केएल राहुल ने पकड़ा था। वह 28 बॉल पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें तीन चौके शामिल रहे।IND vs SL 1st ODI Live Score: Sri Lanka 64/3 (14 Over)
JAN 10, 2023 18:48 IST
IND vs SL 1st ODI Live: सचिन के रिकॉर्ड 49 सेंचुरी से महज चार शतक कोहली दूर
JAN 10, 2023 18:22 IST
JAN 10, 2023 18:18 IST
