IND vs PAK: क्या पाकिस्तान में फिर टूटेंगे टीवी, रविवार को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

IND vs PAK Match Preview: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। पहली बार दोनों टीमें एक साथ एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। इस मुकाबले से जुड़ी हर जानकारी यहां जान लें।

रविवार को जब एशिया कप फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीम उतरेगी तो एशिया कप की ट्रॉफी तो दांव पर होगी ही साथ ही खिलाड़ियों के पास सुपर-स्टार बनने का मौका भी होगा। यह मुकाबला ऐसा है, जो आपको रातों-रात स्टार बना देता है। इसके लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी अपना सबकुछ झौंकने के लिए तैयार हैं। रविवार को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की तैयारी के बीच मैदान पर खेल और मैदान के बाहर की राजनीति के बीच की रेखाएं धुंधली पड़ गई हैं। वर्षों से भारत-पाकिस्तान मुकाबले में रोमांच की कमी नहीं रही है लेकिन शायद ही कभी यह इतनी उथल-पुथल भरी रही होगी, जब क्रिकेट के मैदान के बाहर का तनाव, उत्तेजक इशारे और दोनों पक्षों पर लगे जुर्माने ने इसके रोमांच में चार-चांद लगा दिया है।

ind vs pak match preview

भारत-पाकिस्तान मैच प्रिव्यू (साभार-ACC)

तमाम शोरगुल के बावजूद क्रिकेट अपने आप में आकर्षक रहा है और इस दौरान सुर्खियां अभिषेक शर्मा के 200 से अधिक के शानदार स्ट्राइक रेट और कुलदीप यादव के 13 विकेट ने बटोरी। अफसोस की बात है कि ये उपलब्धियां भी अक्सर टकराव और बहस की भेंट चढ़ जाती हैं। इसकी शुरुआत भारत की पहले मैच में ‘हाथ नहीं मिलाने की’ नीति से हुई जब कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के समय और मैच के बाद हाथ मिलाए बिना चले गए।

End of Feed