IND vs PAK Live Streaming: बिना सब्सक्रिप्शन के कहां देखें भारत-पाकिस्तान, एशिया कप फाइनल आज के मैच फाइनल का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, टीवी टेलीकास्ट

IND vs PAK Live Streaming, Asia Cup 2025 Today Final Match: एशिया कप 2025 में आज का दिन सबसे बड़ा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान एशिया कप ट्रॉफी के लिए इस टूर्नामेंट में तीसरी दफा भिड़ने वाली है। यदि आप इस मुकाबले को फ्री में देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

IND vs PAK Live Streaming, Asia Cup 2025 Today Final Match: एशिया कप 2025 के फाइनल में रविवार को सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम का सामना सलमान अली आगा की नेतृत्व वाली पाकिस्तान से होगा। फैंस के लिए यह लगातार तीसरा संडे है जब उन्हें भारत-पाकिस्तान के बीच का हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलता। मेन इन ब्लू अब तक टूर्नामेंट में मेन इन ग्रीन पर 2-0 की बढ़त बना रखी है और दोनों टीम तीसरी बार भिड़ने के लिए तैयार है। अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा तरीके से जीत दर्ज की है और फाइनल में भी उसका पलड़ा भारी नजर आ रहा है। लीग स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से जबकि सुपर-फोर में 6 विकेट से हराया था। पहले मुकाबले में कुलदीप ने 3 विकेट लेकर पाकिस्तान के बल्लेबाजों को पस्त किया था तो दूसरे मुकाबले में अभिषेक ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को खूब परेशान किया था। अभिषेक ने इस मुकाबले में केवल 39 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली थी।

IND vs Pak match live streaming

भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ACC)

इतना ही नहीं अभिषेक और उप-कप्तान शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए सिर्फ़ 9.5 ओवर में 105 रन जोड़े थे और मैच को पावरप्ले में ही पाकिस्तान से छीन लिया था।। गिल ने 28 गेंदों पर 47 रन बनाए। भारत एशिया कप 2025 में अब तक अजेय है, जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान को दो हार का सामना करना पड़ा है। भारत की नजर पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। अगर आप इस मुकबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed