LIVE

India vs Ireland 2nd T20I: भारत ने आयरलैंड को 33 रन से हराकर सीरीज में ली 2-0 की अजेय बढ़त

India vs Ireland 2nd T20I: भारत ने आयरलैंड को 33 रन से हराकर सीरीज में ली 2-0 की अजेय बढ़त

India vs Ireland 2nd T20I: भारत ने आयरलैंड को 33 रन से हराकर सीरीज में ली 2-0 की अजेय बढ़त

IND vs IRE 2nd T20I: भारत ने डबलिन में खेले गए दूसरे टी20 मैच में आयरलैंड को 33 रन से हराकर 3 मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। आयरलैंड के सामने जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य था, लेकिन एंड्र्यू बालबर्नी की 51 गेंद में 72 रन की दमदार पारी के बावजूद भी केवल 152 रन ही बना सकी।

इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिंकू की 38 रन की आतिशी पारी के दम पर आयरलैंड के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से सर्वाधिक 58 रन की पारी रुतुराज गायकवाड़ ने खेली। गायकवाड़ के अलावा संजू सैमसन ने 40 रन की पारी खेली।

AUG 20, 2023 22:55 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: भारत ने सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

भारत ने दूसरा टी20 मुकाबला 33 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। आयरलैंड के सामने जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य था, लेकिन आयरलैंड की टीम 8 विकेट के नुकसाव पर 152 रन ही बना सकी।
AUG 20, 2023 22:32 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: अर्शदीप ने दिया झटका, बालबर्नी हुए आउट

टीम इंडिया की वापसी, अर्शदीप सिंह ने बालबर्नी को किया आउट
AUG 20, 2023 22:30 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: टूटी अर्धशतकीय साझेदारी

बालबर्नी और डॉकरेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी टूट गई है। डॉकरेल 13 रन बनाकर रन आउट हो गए।
AUG 20, 2023 22:05 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: 10 ओवर के बाद आयरलैंड को लगा चौथा झटका

आयरलैंड ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। 10 ओवर के बाद आयरलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं।
AUG 20, 2023 21:49 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: पावरप्ले में मुश्किल में आयरलैंड

पावरप्ले रहा आयरलैंड के नाम, बनाए 31 रन गंवाया 3 विकेट। भारत ने 186 रन का रखा है लक्ष्य।
AUG 20, 2023 21:38 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: एक ही ओवर में आयरलैंड ने गंवाए दो विकेट

आयरलैंड को तीसरे ओवर में एक नहीं दो-दो झटके लगे। कृष्णा ने पहले पॉल स्टर्लिंग को और फिर टकर को आउट किया।
AUG 20, 2023 21:25 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: बुमराह की शानदार शुरुआत

जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहले ओवर में 8 रन दिए।
AUG 20, 2023 21:10 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: आयरलैंड के सामने भारत ने रखा 186 रन का लक्ष्य

रिंकू की आतिशी पारी से भारत ने आयरलैंड के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा। रिंकू ने 21 गेंद पर 38 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए।
AUG 20, 2023 20:53 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: आखिरी दो ओवर का खेल बाकी

टीम इंडिया का स्कोर 140 रन के पार, अब भी दो ओवर का खेल बाकी है।
AUG 20, 2023 20:43 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: 58 रन बनाकर आउट हुए गायकवाड़

रुतुराज गायकवाड़ 58 रन की पारी खेलकर मकार्थी का शिकार बने। टीम इंडिया ने 129 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है।
AUG 20, 2023 20:31 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: रिंकू ने बनाया अपना पहला अंतरराष्ट्रीय रन

रिंकू सिंह को दूसरे ओवर में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने अपने पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने का सिलसिला शुरू किया।
AUG 20, 2023 20:28 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: अर्धशतक से चूके सैमसन

40 रन बनाकर आउट हुए सैमसन, टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका।
AUG 20, 2023 20:16 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: 10 ओवर का खेल खत्म

भारत ने 10 ओवर के खेल के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। गायकवाड़ 40 और सैमसन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUG 20, 2023 20:01 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: पावरप्ले में भारत के गिरे दो विकेट

पावरप्ले में भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बना चुके हैं। गायकवाड़ और सैमसन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
AUG 20, 2023 19:51 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: फिर असफल रहे तिलक

आयरलैंड को दूसरी सफलता मिल गई है। तिलक वर्मा एक बार फिर असफल रहे और 1 रन बनाकर मकार्थी की गेंद पर आउट हुए।
AUG 20, 2023 19:48 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: क्रेग यंग ने दिलाई सफलता

टीम इंडिया को लगा पहला झटका, जायसवाल 18 रन बनाकर हुए आउट, उन्हें क्रेग यंग ने आउट किया। जायसवाल और गायकवाड़ के बीच पहले विकेट के लिए 29 रन जोड़े।
AUG 20, 2023 19:40 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: जोशुआ की लगाई क्लास

दूसरा ओवर आयरलैंड के लिए महंगा रहा। इस ओवर में 2 चौके और 1 छक्का सहित यशस्वी ने 16 रन बटोरे।
AUG 20, 2023 19:36 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: पहले ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 2

टीम इंडिया की धीमी शुरुआत, 1 ओवर में केवल 2 रन बने।
AUG 20, 2023 19:15 IST

India vs Ireland 2nd T20I Live Score: टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी

आज रिंकू को मिलेगा बल्लेबाजी का मौका, पहले बल्लेबाजी कर रही है टीम इंडिया
AUG 20, 2023 19:09 IST

India vs Ireland 2nd T20I: आयरलैंड की प्लेइंग-11

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बलबर्नी, लार्कन टकर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर,जॉर्ज डॉकरेल,मार्क अडेर, क्रेग यंग, बैरी मैक्कार्थी, जोश लिटिल, बेन व्हाइट।