India Vs England ODI Match: भारत और इंग्लैण्ड के बीच फिलहाल कटक के बारावती स्टेडियम में वन डे मैच खेला जा रहा है। कुछ देर पहले अचानक मैच का लाइव टेलीकास्ट बंद हो गया था। दरअसल स्टेडियम में लगे फ्लडलाइट टावर में अचानक खराबी आ गई जिसके बाद मैच को बीच में रोक दिया गया था। किसी कारणवश स्टेडियम की एक फ्लडलाइट जल नहीं रही थी जिसके बाद अंपायरों ने फैसला लिया कि खेल को रोका जाए, जब तक कि लाइट फिर से ठीक काम नहीं करने लग जाती। इस वजह से 26 मिनट तक मैच रुक गया था। हालांकि अब मैच फिर से शुरू हो चुका है।
क्यों रुक गया था भारत-इंग्लैण्ड का दूसरा वन डे मैच
कब खराब हुई थी मैच
रोहित और गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और काफी अच्छी साझेदारी भी बन गई थी। लेकिन 7वें ओवर की पहली गेंद अभी फेंकी ही गई थी कि अचानक स्टेडियम की फ्लडलाइट ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद अंपायरों ने दोनों बल्लेबाजों और मेहमान टीम के कप्तान को बुलाकर लाइट के ठीक होने का इंतजार किया लेकिन जब काफी देर तक लाइट ठीक नहीं हुई तो अंपायरों ने दोनों तरफ के खिलाड़ियों को पवेलियन जाकर इंतजार करने को कहा और 26 मिनट के बाद लाइट ठीक हो गई और खेल फिर से शुरू हो चुका है।
रोहित-गिल की जबरदस्त साझेदारी
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत के लिए शानदार शुरुआत की है और महज 6 ओवर में ही 50 रन बना दिए थे। खबर लिखे जाने तक खेल फिर से शुरू हो चुका था और भारतीय खेमा बिना किसी विकेट को खोये 8 ओवर में 64 बना चुका था। भारत और इंग्लैण्ड के बीच यह दूसरा वन डे इंटरनेशनल मैच है। मैच से संबंधित अन्य अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
