India vs England 1st Test Day 4 Highlights: चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर- 21/0, जीत के लिए भारत को 10 विकेट की दरकार
India vs England 1st Test Day 4 Highlights: चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर- 21/0, जीत के लिए भारत को 10 विकेट की दरकार
इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 371 रन का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में एकबार फिर भारतीय बल्लेबाजों खासकर ऋषभ पंत और केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की जिसके दम पर टीम इंडिया ने 364 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया के पास 6 रन की बढ़त थी। दूसरी पारी में केएल राहुल ने 137 और ऋषभ पंत ने 118 रन की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को मैच में ड्राइविंग सीट पर लाकर खड़ा कर दिया। पंत 118 रन की पारी खेलकर आउट हुए। यह इस टेस्ट मैच में उनका दूसरा शतक है और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। आज सुबह पहले ही ओवर में भारत को गिल के रुप में तीसरा झटका लगा था जो 8 रन बनाकर कार्स की गेंद पर प्लेडाउन हो गए थे।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए थे। इस तरह टीम इंडिया की कुल बढ़त 96 रन की हो गई थी। तीसरे दिन केएल राहुल 47 जबकि कप्तान शुभमन गिल 6 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले भारत ने पहली पारी के आधार पर 6 रन की बढ़त हासिल कर दूसरी पारी की शुरुआत की। लेकिन यशस्वी जायसवाल केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। सुदर्शन और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। साई सुदर्शन 30 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले बुमराह के फाइफर के दम पर भारत ने लीड्स टेस्ट में पहली पारी के आधार पर 6 रन की बढ़त हासिल कर ली। भारत की पहली पारी 471 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। जहां तक बात इंग्लैंड की बल्लेबाजी की है तो ओली पोप के 106 रन की पारी के अलावा हैरी ब्रूक ने 99 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा क्रिस वोक्स ने 38 और बेन डकेट ने 62 रन की पारी खेली। इससे पहले इंग्लैंड ने तीसरे दिन 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले सेशन में इंग्लैंड ने 112 रन बनाए और 2 विकेट गंवाया।
India vs England Live Score: चौथे दिन का खेल खत्म
India vs England Live Score: इंग्लैंड की सधी हुई शुरुआत
India vs England Live Score: भारत की दूसरी पारी 364 पर सिमटी
India vs England Live Score: आखिरी सेशन का खेल शुरू
India vs England Live Score: भारत को लगा चौथा झटका
India vs England Live Score: पंत के शतक से टीम इंडिया की बढ़त 270 रन पार
India vs England Live Score: भारत की बढ़त 250 रन पार
India vs England Live Score: लंच के बाद का खेल शुरू
India vs England Live Score: राहुल का अर्धशतक
India vs England Live Score: गिल हुए आउट
India vs England Live Score: तीसरे दिन का खेल खत्म
India vs England Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
India vs England Live Score: सस्ते में आउट हुए जायसवाल
India vs England Live Score: इंग्लैंड की पहली पारी 465 पर सिमटी
India vs England Live Score: लंच तक इंग्लैंड का स्कोर-ENG 327/5
India vs England Live Score: इंग्लैंड को लगा 5वां झटका
India vs England Live Score: इंग्लैंड को लगा चौथा झटका
India vs England Test Day 3 Live: पहले ही ओवर में बरसे ब्रूक
India vs England Test Day 3 Live: बेन स्टोक्स और जोश टंग के कारण 500 का आंकड़ा नहीं छू पाई टीम इंडिया
England vs India Test Live Score: दूसरे दिन दिखा था बुमराह का कहर
बेन डकेट (94 गेंद में 62 रन) ने पोप के साथ दूसरे विकेट के लिये 122 रन जोड़े । बुमराह को सातवें ओवर में एक और विकेट मिल जाता लेकिन रविंद्र जडेजा ने बैकवर्ड प्वाइंट पर डकेट का कैच उस समय छोड़ा जब वह 15 रन पर थे।
