IND vs BAN Playing 11 Prediction: यह खिलाड़ी हो सकता है 'गुमराह', बांग्लादेश के खिलाफ ये पा सकते हैं प्लेइंग-11 में मौका

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Oct 16, 2023, 05:55 PM IST

IND vs BAN Playing 11 Prediction: आईसीसी क्रिकेट कप 2023 की प्वॉइंट टेबल में टीम इंडिया फिलहाल पहले पायदान पर है। भारत ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों जीते भी हैं। यही वजह है कि इंडिया के खाते में +1.821 नेट रन रेट के साथ 6 प्वॉइंट्स हैं।

IND vs BAN Playing 11 Prediction: भारतीय टीम का आईसीसी क्रिकेट विश्व 2023 में अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को है। गुरुवार को हिंदुस्तान के सामने बांग्लादेश के खिलाड़ी रहेंगे, जिनसे अपने इंडियन खिलाड़ी महाराष्ट्र के पुणे स्थित एमसीए स्टेडियम में लोहा लेते नजर आएंगे। यह मैच दोपहर दो बजे (भारतीय समयानुसार) चालू होगा, जबकि इसके लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी कि दोपहर डेढ़ बजे होगा।

india cricket

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

मैच से पहले टीम की प्लेइंग-11 को लेकर कई तरह की बातें सामने आई हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ वाले मुकाबले में टीम इंडिया कुछ बदलाव कर सकती है। जसप्रीत बुमराह की जगह पेसर मोहम्मद शमी ले सकते हैं। चूंकि, इंडिया के पिछले तीनों मुकाबले बेहद गर्म मौसम के दौरान हुए और यह चीज खासकर बॉलर्स के लिए थोड़ी परेशानी वाली थी।

End of Feed