LIVEIND vs BAN 1st ODI Match LIVE Updates: आज भारत और बांग्लादेश के बीच पहली भिड़ंत, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11

IND vs BAN 1st ODI Match LIVE Updates: आज भारत और बांग्लादेश के बीच पहली भिड़ंत, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11
IND vs BAN 1st ODI Match Date, Live Score, Live Streaming, Playing 11, Dream11 Team Prediction, Weather-Pitch Report Live Updates: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा सहित सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो रही है। वहीं लिटन दास के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की टीम अपने घर में भारत के खिलाफ दम दिखाना चाहेगी। दोनों ही टीमों के लिए अगले साल वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज महत्वपूर्ण है।
भारत और बांग्लादेश दोनों को सीरीज शुरू होने से पहले जोरदार झटके लगे हैं। तमीम इकबाल ग्रोइन चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं जबकि मोहम्मद शमी को दाएं हाथ के कंधें में चोट लगी, जिसके कारण वो भी सीरीज से बाहर हो गए हैं। शमी की जगह तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 36 वनडे खेले गए हैं। मेन इन ब्ल्यू का पलड़ा भारी रहा, जिसने 30 मैच जीते। बांग्लादेश की टीम केवल 5 मैच जीतने में कामयाब रही है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला।
भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी मुकाबला हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में संपन्न टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुआ था। वर्षा बाधित इस मुकाबले में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस पद्यति के आधार पर बांग्लादेश को 5 रन से मात दी थी। बहरहाल, अब प्रारूप अलग है और दोनों टीमें जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाते हुए नजर आएंगी। भारतीय टीम अपने स्टार खिलाड़ियों के सहारे इस सीरीज की धमाकेदार शुरूआत करना चाहेगी जबकि बांग्लादेश की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत की संभावित प्लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11 - लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, यासिर अली, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्ताफिजुर रहमान और इबादत हुसैन।
ऐसी हो सकती है बांग्लादेश की प्लेइंग-11
लिट्टन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफिफ हुसैन, यासिर अली, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, इबादत हुसैन।
ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर,अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।
टीम इंडिया का पलड़ा है आंकड़ों में भारी
वनडे क्रिकेट में भारत और बांग्लादेश के बीच 36 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें से 30 मुकाबले टीम इंडिया के नाम रहे हैं जबकि 5 मैच बांग्लादेश के खाते में गए हैं। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 3 और बांग्लादेश ने अपने घर पर 4 मैच जीते हैं।
रोहित-लिट्टन दास ने किया ट्रॉफी का अनावरण
मौसम रहेगा साफ
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे में मौसम का असर साफ रहने वाला है। इसका मतलब है कि क्रिकेट फैंस को पूरा एक्शन देखने को मिलेगा। मीरपुर में आसमान एकदम साफ हैं और बारिश की जरा भी आशंका नहीं है।
बेहतर प्रदर्शन पर नजर: रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने कहा, 'निश्चित ही उनके पास अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्हें अपने अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खलेगी। मगर अन्य खिलाड़ियों के पास अच्छा खेलने का मौका होगा। बांग्लादेश के लिए तमीम इकबाल और तास्किन अहमद मैच विनर रहे हैं और सालों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए आए हैं। मगर हमारा ध्यान टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन करने पर लगा रहेगा। हमारे लिए जरूरी है कि अन्य चीजों के बारे में नहीं सोचे। मुझे और कोच को पता है कि हमें क्या करना है। हम विश्व कप तक बस अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं।'
बांग्लादेश के लिए रोहित शर्मा का बयान
रोहित शर्मा ने कहा, 'पिछले सात-आठ सालों में बांग्लादेश की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वह चुनौतीपूर्ण टीम है। हमें उनके खिलाफ आसानी से जीत नहीं मिली है और जीतने के लिए उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला करीबी था। हम यहां 2015 में सीरीज हार चुके हैं। किसी भी मायने में हम यह सोचकर नहीं आएं हैं कि यह सीरीज आसान होने वाली है। बांग्लादेश काफी सुधरी हुई टीम है।'
कोहली के पास रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका
विराट कोहली के पास एक देश में सबसे कम वनडे पारियों में 1000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है। कोहली ने बांग्लादेश की जमीन पर केवल 15 पारियों में 970 रन बनाए हैं। वो पहले वनडे में 30 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। इस समय यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने इंग्लैंड में 18 पारियों में 1000 रन पूरे किए हैं।
विराट कोहली का शानदार स्वागत
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बांग्लादेश पहुंचने पर शानदार स्वागत हुआ।
इस ट्रॉफी के लिए होगी जंग
हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 36 वनडे खेले गए हैं। मेन इन ब्ल्यू का पलड़ा भारी रहा, जिसने 30 मैच जीते। बांग्लादेश की टीम केवल 5 मैच जीतने में कामयाब रही है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला।
भारत ने जीता आखिरी मुकाबला
भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी मुकाबला हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में संपन्न टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुआ था। वर्षा बाधित इस मुकाबले में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस पद्यति के आधार पर बांग्लादेश को 5 रन से मात दी थी।
मोहम्मद शमी बाहर, उमरान मलिक को मिला मौका
भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले जोरदार झटका लगा है। मोहम्मद शमी को दाएं हाथ के कंधें में चोट लगी, जिसके कारण वो भी सीरीज से बाहर हो गए हैं। शमी की जगह तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है।
भारत-बांग्लादेश पहला वनडे
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा।