IND vs AUS 2nd ODI: कहां खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 20, 2023, 10:51 AM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। जानिए इस मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज मुंबई में टीम इंडिया की 5 विकेट के अंतर से जीत के साथ हो चुका है। ऐसे में दोनों टीमों का कारवां सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए विशाखापट्टनम पहुंच चुका है। जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करने और स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम फतह हासिल करके सीरीज में बने रहने के इरादे से उतरेगी। आइए जानते हैं तीन मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

India-vs-Australia-ODI

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

रोहित शर्मा की होगी वापसी

पारिवारिक कारणों से मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सीरीज के पहले वनडे में रोहित शर्मा मैदान पर नहीं उतरे। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया खेलने उतरी और जीत दर्ज करने में सफल रही। ऐसे में रोहित की वापसी के बाद भारतीय टीम में निश्चित तौर पर बदलाव होगा और ईशान किशन वापस बेंच पर जाना होगा। केएल राहुल ने मुंबई में मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद दूसरे वनडे के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा मुंबई में गेंद और बल्ले दोनों से नाकाम रहे शार्दुल ठाकुर की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। पहले मैच में कड़ी टक्कर देने वाले ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में बगैर किसी बदलाव के उतरेगी।

End of Feed