IND vs AUS Match Timing Today: ऑस्ट्रेलिया पहले करेगी बल्लेबाजी, देखें हर अपडेट

IND vs AUS Match Timing Today, India vs Australia ICC Champions Trophy 2025 Semi Final Match Kitne Baje Shuru Hoga: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक और रोमांचक मैच का आयोजन किया जाने वाला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 2:00 बजे होगा।

IND vs AUS Champions Trophy 2025 Semi Final Match Timing Today: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब अपने अंत की ओर बढ़ रही है और इसका पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेला जाने वाला है। इस महामुकाबले का आयोजन दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में किया जाएगा। मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के पास है। इन दोनों के बीच मैच काफी रोमांचक होने वाला है। ये मैच जो भी टीम जीतेगी वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम को घर जाना पड़ सकता है।

IND vs AUS Champions Trophy 2025 Semi Final Time.

आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल

भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और वे लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर बड़े खिलाड़ियों के बिना खेल रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को किस्मत का भी साथ मिला है। उन्होंने केवल एक मैच जीता है वहीं दो मैच उनके बारिश के चलते धूल गए जिसके चलते वे आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच गए। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को भारत से कड़ी चुनौती मिलेगी।

End of Feed