क्रिकेट

IND vs AUS Live Streaming: कब और कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच निर्णायक टी20 मुकाबला

IND vs AUS Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां और आखिरी मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा। अगर आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

IND vs AUS Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला शनिवार को ब्रिसबेन में खेला जाएगा। लगातार दो मुकाबला जीतकर टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है और उसके पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के पास इसे बराबरी पर खत्म करने का मौका है। पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद दूसरा मुकाबला मेजबान के पक्ष में रहा था, लेकिन उसके बाद जिस तरह से टीम इंडिया ने वापसी की है, वह काबिले तारीफ है। एशेज की तैयारी के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया की टीम कमजोर जरूर नजर आ रही है, लेकिन इसके बावजूज टीम इंडिया को जीत के लिए अपना बेस्ट देना होगा। अगर आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मुकाबला (IND vs AUS 5th T20I Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मुकाबला शनिवार, 8 नवंबर को खेला जाएगा।

कहां होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मुकाबला (IND vs AUS 5th T20I Match Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मुकाबला ब्रिसबेन, गाबा में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मुकाबला (IND vs AUS 5th T20I Match Timing)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 1.15 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मुकाबला (IND vs AUS 5th T20I Match On TV)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वें टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs AUS 5th T20I Match Live Streaming)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट्स पर देख सकते हैं। यदि आप फ्री में इसका आनंद लेना चाहते हैं तो आप डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इसे देख सकते हैं।

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), जोश फिलिप (विकेट कीपर), मिशेल ओवेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट कुहनेमन, एडम ज़म्पा, महली बियर्डमैन, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मार्कस स्टोइनिस।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article