भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अहम है। इसलिए दोनों टीमें नई रणनीति के साथ मैदान पर खेलने के लिए उतरेंगी। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। अब टीम इंडिया के पलटन की नजर सीरीज पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को बराबर करने के इरादे से उतरेगी। ऐसे ले सकते हैं इस रोमांचक मुकाबला का आनंद।
भारत और ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच कब खेला जाएगा? (India vs Australia 2nd ODI Match Date)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 सितंबर 2023 (रविवार) को खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा? (India vs Australia 2nd ODI Match Venue)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मुकाबला? (India vs Australia 2nd ODI Match Timing)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 1:00 बजे होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India vs Australia 2nd ODI Live Telecast On TV)
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे मुकाबले में को आप स्पोर्ट्स-18 1 और स्पोर्ट्स-18 1 HD चैनल पर देख सकते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs Australia 2nd ODI Match Online Live Streaming)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे को आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
