IND vs AUS 1st ODI: मोहम्मद सिराज ने अपने नाम की ये बेहद खास उपलब्धि

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 17, 2023, 05:21 PM IST

Mohammed Siraj Record: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच में शुक्रवार को मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लेने के साथ ही उन्होंने एक खास उपलब्धि के मामले में बढ़त को और बढ़ा लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मुकाबला
  • मोहम्मद सिराज के नाम खास उपलब्धि
  • एडम जम्पा और अकील हुसैन से और आगे निकले

Mohammed Siraj, IND vs AUS 1st ODI: मुंंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे अंतराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया इस मैच में हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मैदान पर उतरी है। हार्दिक पांड्या पहली बार वनडे में टीम की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा इस मैच का हिस्सा नहीं है लेकिन वो दूसरे वनडे मैच में वापसी कर लेंगे। वानखेडे़ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया को 3 झटके देकर भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज एक खास कड़ी में अपनी बढ़त को और मजबूत बना लिया है।

Mohammed Siraj registers new ODI record against Australia

मोहम्मद सिराज (AP)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस पहले वनडे मुकाबले में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो दूसरे ही ओवर में 5 रन के स्कोर पर उनको पहला झटका लग गया। पहला विकेट ट्रेविस हेड (5) का गिरा, जिनको मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने दो और विकेट लिए। अपने तीन विकेटों के साथ ही वनडे अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर.1 स्थान हासिल कर चुके सिराज ने वो कमाल भी कर दिया जिसने उनको हाल के समय का सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाज साबित करने की कड़ी में एक और मुहर लगा दी।

End of Feed