क्रिकेट

WC 2023 में NZ की बराबरी पर India: 'एक बार में एक ही मैच पर फोकस', बोले KL राहुल- हम बैटिंग करें या बॉलिंग पर...

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2023, 01:43 PM IST

बांग्लादेश पर सात विकेट से मिली जीत के बाद वह बोले,‘‘शतक बनाना हमेशा खास है। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। रोहित ने भी शतक बनाया और अब विराट ने भी बना लिया है। उम्मीद है कि आगे के मैचों में और बल्लेबाज हमारे लिये शतक बनाएंगे और मैच जीतते रहेंगे।’’

Image

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल। (फाइल)

Photo : AP

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत ने गुरुवार (19 अक्टूबर, 2023) को बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी चौथी जीत हासिल की। भारतीय टीम ने ऐसा कर के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाए। साथ ही इंडियन टीम ने चार मैच में चार जीत से न्यूजीलैंड की बराबरी कर ली है, लेकिन कीवी टीम बेहतर रन रेट के आधार पर शीर्ष पर बनी हुई है।

हालांकि, भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने कीवी टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले कहा है कि भारतीय बल्लेबाजों की लय बरकरार रहेगी। राहुल को आस है कि टीम के दूसरे बल्लेबाज भी तिहरे अंक तक पहुंचकर लीग चरण में भारत का अपराजेय अभियान बरकरार रखेंगे।

बांग्लादेश पर सात विकेट से मिली जीत के बाद वह बोले,‘‘शतक बनाना हमेशा खास है। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। रोहित ने भी शतक बनाया और अब विराट ने भी बना लिया है। उम्मीद है कि आगे के मैचों में और बल्लेबाज हमारे लिये शतक बनाएंगे और मैच जीतते रहेंगे।’’

भारत ने अब तक चारों मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है, लेकिन राहुल ने कहा कि पहले बल्लेबाजी से भी फर्क नहीं पड़ता। बकौल केएल, "इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं । एक बार में एक ही मैच पर फोकस करेंगे । हम चाहे पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी, अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article