Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच के दौरान किसी तीसरे देश के राष्ट्रगान बजने पर पीसीबी ने मांगी आईसीसी से सफाई

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड मैच के दौरान एक बड़ी गलती सामने आई है। दरअसल मैच शुरू होने से ठीक पहले भारत का राष्ट्रगान बजा दिया गया था। नियम यह है कि जिन दो टीमों का मैच होने वाला है, राष्ट्रगान भी उसी देश का हो।

Champions Trophy 2025: आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शनिवार को यहां चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच से पहले एक सेकंड के लिये भारत का राष्ट्रगीत बजने से तमतमाये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को दोषी ठहराते हुए सफाई मांगी है। मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमें जब राष्ट्रगान के लिये कतारबद्ध थी तब दर्शक हैरान रह गए कि एक सेकंड के लिये भारत का राष्ट्रगीत बज गया जिसे तुरंत रोका गया।

AUS vs ENG Champions Trophy 2025

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025

आईसीसी के एक करीबी सूत्र ने इसकी पुष्टि की कि पीसीबी ने इस घटना को रेखांकित करते हुए उसे पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। सूत्र ने कहा ,‘‘ पीसीबी ने साफ तौर पर कहा कि इस गड़बड़ के लिये आईसीसी जिम्मेदार है और उसे सफाई देनी होगी।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ चूंकि भारतीय टीम पाकिस्तान में नहीं खेल रही है तो यह समझ से परे है कि उसका राष्ट्रगीत प्ले लिस्ट से गलती से कैसे बज गया।’’

End of Feed