टी20 विश्व कप में एक और नाकामी, कप्तान हरमनप्रीत कौर के भविष्य पर उठे सवाल

महिला टी20 विश्व कप 2026: 37 साल की हरमनप्रीत भारत की सबसे सफल टी20 कप्तान हैं, मगर वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर नाकामी भारी पड़ रही है। लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत नॉकआउट में जगह बनाने में नाकाम रहा।

महिला टी20 विश्व कप 2026: भारत का अभियान एक बार फिर सेमीफाइनल से पहले ही खत्म हो गया। रविवार को छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 50 ओवर के वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंचने वाली टीम इंडिया टी20 में वो लय नहीं दोहरा सकी। लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत नॉकआउट में जगह बनाने में नाकाम रहा। अब टीम की रणनीति और कप्तान के भविष्य पर बड़े सवाल उठ रहे हैं।

Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर (फोटो साभार- @BCCIWomen)

हार के बाद कोच और कप्तान पर उठे सवाल

हार के बाद कोच अमोल मजूमदार और कप्तान हरमनप्रीत ने ‘पुनर्विचार’ शब्द का इस्तेमाल किया। लेकिन अब सिर्फ सोचने से काम नहीं चलेगा। टीम को नए सिरे से तैयार करने की जरूरत है। 37 साल की हरमनप्रीत भारत की सबसे सफल टी20 कप्तान हैं, मगर वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर नाकामी भारी पड़ रही है। मजूमदार ने भले ही कहा कि कप्तानी का फैसला चयनकर्ताओं का है, पर उनका समर्थन हरमनप्रीत के साथ है। फिर भी यह हकीकत है कि इंग्लैंड में भारत तीनों विभागों में फ्लॉप रहा।

End of Feed