क्या फिर से WTC Final जीतने से चूक जाएगा भारत? जानिए कोच राहुल द्रविड़ ने क्या कहा है

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 13, 2023, 06:34 PM IST

Rahul Dravid on WTC Final and IPL: टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद एक ऐसा बयान दिया जो आने वाले दिनों में चर्चा का विषय बन सकता है। द्रविड़ के मुताबिक आईपीएल के ठीक बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड में WTC फाइनल खेलना है। ऐसे में ये एक बड़ी चुनौती होगा।

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने सोमवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खत्म होने के एक सप्ताह के अंदर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल खेलना टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। भारत ने विराट कोहली और शुभमन गिल की शतकीय पारियों से अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ कराकर चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम किया। घरेलू श्रृंखला में भारत की यह लगातार 16वीं जीत है।

Rahul Dravid on WTC and IPL clash

राहुल द्रविड़ ने डब्ल्यूटीसी फाइनल को लेकर दिया बयान (AP)

इस मुकाबले के आखिरी दिन पहले सत्र के खेल के बाद ही भारतीय टीम के डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की मुहर लग गयी थी। क्राइस्टचर्च में श्रीलंका पर न्यूजीलैंड की दो विकेट की रोमांचक जीत के साथ ही भारत का विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल का टिकट पक्का हो गया था। श्रीलंका को अपनी उम्मीदों का बनाये रखने के लिए दो मैचों की श्रृंखला को 2-0 से जीतना था।

End of Feed