वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का दूसरा सीजन 18 जुलाई से खेला जाएगा। 6 टीमों के बीच खेला जाने वाले इस लीग का पहला मुकाबला इंग्लैंड चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जाएगा, जबकि इंडिया लीजेंड्स का पहला मुकाबला 20 जुलाई को खेला जाएगा। इस दिन क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़ी दो टीम टकराने वाली है। इंडिया चैंपियंस का मुकाबला पाकिस्तान चैंपियंस से होगा। इंडिया चैंपियंस की कमान युवराज सिंह के पास है जबकि पाकिस्तान चैंपियंस का नेतृत्व शाहिद अफरीदी के पास है। दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। इंडिया चैंपियंस में शिखर धवन, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और पठान बंधु हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम में शोएब मलिक और मोहम्म्द हफीज जैसे खिलाड़ी हैं।
इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस मैच कब होगा?
इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस मैच रविवार, 20 जुलाई 2025 को खेला जाएगा।
इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस मैच कहाँ होगा?
इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा
इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस मैच किस समय शुरू होगा?
इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे शुरू होगा
इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस लाइव स्ट्रीमिंग
इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस मैच का प्रसारण विवरण
प्रशंसक इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस टीमें:
पाकिस्तान चैंपियंस टीम: मोहम्मद हफीज (कप्तान), शोएब मलिक, सरफराज अहमद, शरजील खान, वहाब रियाज, आसिफ अली, शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, आमिर यामीन, सोहेल खान, सोहेल तनवीर, रुम्मन रईस, इफ्तिखार अहमद।
इंडिया चैंपियंस- युवराज सिंह, शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, युसूफ पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, पियूष चावला, स्टुअर्ट बिन्नी, वरुण एरॉन, विनय कुमार, अभिमन्यू मिथुन, सिद्धार्थ कौल, गुरकीरत मान।
