क्रिकेट

WCL 2024 Final Live Telecast: जानिए कब और कहां देख सकते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला

India Champions vs Pakistan Champions Final Live Telecast, When and Where to Watch in India: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स के खिताबी मुकाबले में इंडिया चैम्पियंस का सामना पाकिस्तान चैम्पियंस से होगा। इस रोमांचक मुकाबले को आप भारत में यहां पर लाइव देख सकते हैं।

Image

इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस टीम के खिलाड़ी। (फोटो- World Championship Of Legends Twitter)

Photo : Twitter

India Champions vs Pakistan Champions Final T20 Match Live Telecast(Kab aur Khaa dekhee IND-C vs PAK-C Live Telecast): वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स का रोमांचक अब पूरी तरह से फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। शनिवार को टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में इंडिया चैम्पियंस का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले में युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा के अलावा पठान ब्रदर्स की, जबकि पाकिस्तान के कामरान अकमल, शोएब मलिक, यूनुस खान की बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज को मात देकर फाइनल में एंट्री की। मौजूदा लीग में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी रोमांचक भरा रहा है। टीम ने कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 मुकाबले में जीत मिली है और सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रही। वहीं, टीम इंडिया के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम ने कुल 5 मैच में से दो मुकाबले में जीत और तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 4 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर रही।

इंडिया चैम्पियंस का स्क्वॉड (India Champions Squad)

युवराज सिंह (कप्तान), रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), अंबाती रायडू, सुरेश रैना,यूसुफ पठान, इरफान पठान, गुरकीरत सिंह मान, पवन नेगी, विनय कुमार, हरभजन सिंह, धवल कुलकर्णी, राहुल शुक्ला, आरपी सिंह, नमन ओझा ,सौरभ तिवारी, अनुरीत सिंह, राहुल शर्मा।

पाकिस्तान चैम्पियंस का स्क्वॉड (Pakistan Champions Squad)

यूनुस खान (कप्तान), कामरान अकमल (विकेटकीपर), शरजील खान, सोहैब मकसूद, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, अब्दुल रज्जाक, यूनिस खान (कप्तान), मिस्बाह-उल-हक, आमिर यामीन, वहाब रियाज, सोहेल खान, सईद अजमल, उमर अकमल, तनवीर अहमद, सोहेल तनवीर, यासिर अराफात, मोहम्मद हफीज, तौफीक उमर

इंडिया चैम्पियंस और पाकिस्तान चैम्पियंस के बीच फाइनल मुकाबला कब से खेला जाएगा? (IND-C vs PAK-C WCL 2024 Final Match Date)

इंडिया चैम्पियंस और पाकिस्तान चैम्पियंस के बीच फाइनल मुकाबला शनिवार (13 जुलाई 2024) को खेला जाएगा।

इंडिया चैम्पियंस और पाकिस्तान चैम्पियंस के बीच फाइनल का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (IND-C vs PAK-C WCL 2024 Final Match Time)

इंडिया चैम्पियंस और पाकिस्तान चैम्पियंस के बीच फाइनल मुकाबले की रात 9 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

इंडिया चैम्पियंस और पाकिस्तान चैम्पियंस के बीच फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा? IND-C vs PAK-C WCL 2024 Final Match Venue)

इंडिया चैम्पियंस और पाकिस्तान चैम्पियंस के बीच फाइनल मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।

इंडिया चैम्पियंस और पाकिस्तान चैम्पियंस के बीच फाइनल मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (IND-C vs PAK-C WCL 2024 Final Match Live Telecast)

इंडिया चैम्पियंस और पाकिस्तान चैम्पियंस के बीच फाइनल मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

इंडिया चैम्पियंस और पाकिस्तान चैम्पियंस के बीच फाइनल मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (IND-C vs PAK-C WCL 2024 Final Match Live Streaming)

इंडिया चैम्पियंस और पाकिस्तान चैम्पियंस के बीच फाइनल मुकाबले को आप फैनकोड ऐप पर देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article