Womens Emerging Teams Cup Final: भारतीय गेंदबाजों की जाल में फंसा बांग्लादेश, छीन लिया खिताब

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 21, 2023, 01:11 PM IST

ACC Womens Emerging Teams Cup Final: भारतीय महिला ए टीम ने एसीसी महिला इमर्जिंग टीम्स कप के खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश को 31 रन से हराया। इसके साथ ही टीम ने टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा जमाया।

ACC Womens Emerging Teams Cup Final: भारतीय महिला ए टीम ने एसीसी महिला इमर्जिंग टीम्स कप के खिताब पर कब्जा जमाया। टीम ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 31 रन से हराया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज फेल रहे। टीम के 11 में से आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके।

ACC Womens Emerging Teams Cup Final

जीत के बाद जश्न मनाती हुईं भारतीय महिला खिलाड़ी। (फोटो- एसीसी मीडिया के ट्विटर से)

भारत ने टूर्नामेंट में बनाया अपना बड़ा स्कोर

भारतीय महिला ए टीम ने मौजूदा सीजन में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेले हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान में 127 रन बनाए। वृंदा दिनेश ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 124.13 की स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए, जबकि कनिका आहुजा ने 130.43 की स्ट्राइक रेट से 23 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाए। कप्तान श्वेता सहरावत का बल्ला शांत रहा। वे दो चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गईं। बांग्लादेश की नाहिदा और सुल्ताना ने दो-दो विकेट झटके।

End of Feed