India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश का पिछले पांच टेस्ट मैचों में कैसा रहा है हाल?

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने जा रहा है। जानिए दोनों टीमों का पिछले पांच मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन?

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और बांग्लादेश का दो टेस्ट की सीरीज में होगा आमना सामना
  • भारत ने पिछले पांच टेस्ट मैच में जीते हैं चार
  • बांग्लादेश को मिली है 5 में से तीन में हार

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश की टीमें 19 सितंबर को एक-दूसरे के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। इस बार बांग्लादेश को लेकर उत्सुकता है। वह दो मैचों की विदेशी टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करके आ रहे हैं। उनके हेड कोच ने भी दावा किया है कि यह बांग्लादेश की अब तक सबसे संतुलित टेस्ट टीम है। दूसरी और भारतीय टीम एक ब्रेक के बाद टेस्ट मैचों में वापसी कर रही है।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम

पिछले पांच में से भारत ने जीते हैं चार टेस्ट

दोनों टीमों के पिछले पांच टेस्ट मैचों की बात करें तो भारत ने अपने चार टेस्ट मैच जीते हैं। बांग्लादेश को सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है। लेकिन यह जीत उनको हाल में ही पाकिस्तान के खिलाफ मिली है जिसने उनको बड़ा बूस्ट दिया है। पाकिस्तान के बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम दो मैच बड़ी विकट परिस्थितियों में खेले गए थे। जहां मेहमान टीम ने न केवल वापसी की बल्कि टेस्ट मैच भी जीते थे। बांग्लादेश ने पहला टेस्ट मैच 10 विकेट और दूसरा मैच 6 विकेट से जीता था।

End of Feed