IND A vs SL A: इंडिया ए का सेमीफाइनल मैच कब? श्रीलंका से भिड़ंत, इस दिन वैभव सूर्यवंशी उतरेंगे मैदान पर

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइल में पहुंचने वाली सभी चारों टीमों के नाम तय हो गए हैं। भारत के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अपनी जगह पक्की कर ली है। 26 नवंबर से नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। आइए जानते हैं इंडिया ए का सेमीफाइनल मुकाबला कब और किसके साथ होगा। साथ ही मैच कितने बजे शुरू होगा?

स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। यूएई के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंद पर 204 रन की पारी खेलकर विश्व रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। भारत ने 14.2 ओवर में 250 रन का स्कोर चेज किया। वह ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि पाकिस्तान ने टॉप पर जगह बनाई। अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी।

IND A Semifinal

श्रीलंका से सेमीफाइनल में भिड़ेगी भारतीय टीम। फोटो- BCCI

ग्रुप-ए से श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। तीन में से तीन मैच जीतकर श्रीलंका 6 अंकों के साथ टॉप रहा। वहीं, बांग्लादेश ने तीन में से दो मैच जीतकर, चार अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, ग्रुप-बी में पाकिस्तान ने तीन में से तीन जीत और छह अंक के साथ टॉप पोजिशन हासिल किया, जबकि भारत ने तीन में दो मैच जीते और चार अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

End of Feed