IND W vs SL W first T20I: जेमिमा के आतिशी अर्धशतक की बदौलत, भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। विशाखापट्टनम में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। जेमिमा रोड्रिगज ने भारत की जीत की इबारत लिखी। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

विशाखापट्टनम: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 69 रन) की आकर्षक अर्धशतकीय पारी से रविवार को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका को 32 गेंद रहते आठ विकेट से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। भारतीय गेंदबाजों ने ओस के बावजूद श्रीलंका को छह विकेट पर 121 रन का स्कोर ही बनाने दिया। ओस के उम्मीद से पहले असर दिखाने के बावजूद मेहमान टीम की बल्लेबाज ढीली गेंदों का पूरा फायदा नहीं उठा सकीं।

Jemimah Rodrigues

जेमिमा रोड्रिग्ज अर्धशतक जड़ने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते हुए (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

भारत ने 14.4 ओवर में हासिल की विजयी लक्ष्य

भारतीय टीम ने यह लक्ष्य 14.4 ओवर में दो विकेट पर 122 रन बनाकर हासिल कर लिया जिसमें जेमिमा ने 44 गेंद की नाबाद पारी में 10 चौके लगाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 25 रन का योगदान दिया। जेमिमा ने मंधाना के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर (16 गेंद में नाबाद 15 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी निभाई। जेमिमा ने अपनी पारी के दौरान कई दर्शनीय शॉट खेले लेकिन उनकी पारी का आकर्षण 12वें ओवर में बाएं हाथ की कलाई की स्पिनर शशिनी जिम्हानी पर जड़े चार चौके रहे और इसी दौरान उन्होंने 34 गेंद में अपना पचासा भी पूरा किया।

End of Feed