IND W vs SA W, Women's World Cup 2025 Final Highlights: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पटखनी देकर पहली बार जीता वर्ल्ड कप का खिताब, शेफाली और दीप्ति शर्मा ने पूरी की हर-मन की मुराद
IND W vs SA W, Women's World Cup 2025 Final Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन के अंतर से मात देकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने मैच मे टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 299 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ढेर हो गई। कप्तान लौरा वॉलवर्ट की 101 रन की शतकीय पारी पर दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट चटकाकर पानी फेर दिया। 25 साल बाद दुनिया को महिलाओं के वनडे क्रिकेट में नया वर्ल्ड चैंपियन बना है। हरमनप्रीत कौर की सेना ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का सालों पुरानी मुराद पुरी कर दी।
IND Vs SA W Final Live Score, (आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल लाइव स्कोर) ICC Women World Cup 2025 Bharat Banam Dakshin Africa Aaj Ke Match Ka Live Cricket Scorecard (भारत महिला क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम स्कोरकार्ड): भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन के अंतर से मात देकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने मैच मे टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 299 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ढेर हो गई। कप्तान लौरा वॉलवर्ट की 101 रन की शतकीय पारी पर दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट चटकाकर पानी फेर दिया। 25 साल बाद दुनिया को महिलाओं के वनडे क्रिकेट में नया वर्ल्ड चैंपियन बना है। हरमनप्रीत कौर की सेना ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का सालों पुरानी मुराद पुरी कर दी। भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। साल 2005 और 2017 में उसकी झोली खाली रही थी लेकिन इस बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम घरेलू दर्शकों के सामने विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम करने में सफल रही।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन 87(78) रन की पारी शेफाली वर्मा ने खेली। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 58 (58) और स्मृति मंधाना 45(58) रन की पारी खेली। भारतीय टीम को अंतिम ओवरों में ऋचा घोष ने आतिशी अंदाज में 34(24)रन की पारी खेलकर टीम को 300 रन के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। जेमिमा 24 (37), हरमनप्रीत कौर 20(29) और अमनजोत कौर 12 (14) रन बनाकर आउट हुईं।दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट आयाबोंगा खाका ने लिए। एक-एक विकेट मलाबा, डी क्लार्क और क्लो ट्रायोन के खाते में गया।
जीत के लिए 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 43.3 ओवर 248 रन पर ढेर हो गई। कप्तान लौरा वॉलवर्ट की 101 रन की कप्तानी पारी पर पानी फिर गया। तैंजमिन ब्रिट्ज 23 (35) अमनजोत कौर के सटीक थ्रो पर रनआउट हो गईं। उसके बाद बॉश 0 (6) एलबीडब्लू होकर पवेलियन लौट गईं। श्रीचरिणी की गेंद पर बॉश एलबीडब्लू हो गईं। सुन लुस 25 (31) और मारिजान कप 4 (5) रन बनाकर शेफाली वर्मा का शिकार बनीं। दीप्ति शर्मा ने और जाफ्ता को राधा यादव के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 16 (29) रन बनाए। ड्रेकसन 35 (37) रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गईं। कप्तान वॉलवर्ट 101 (98) रन बनाकर दीप्ति की गेंद पर अमनजोत के हाथों लपकी गईं। इसके बाद क्लो ट्रॉयोन भी दीप्ति की गेंद पर एलबीडब्लू हो गईं। उन्होंने 9 (8) रन बनाए।
नवी मुंबई में बारिश की वजह से टॉस दो घंटे देरी से शुरू हुआ है। मैच भी दो घंटे की देरी से शुरू हो रहा है। देरी की वजह से ओवरों में कटौती नहीं हुई है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं हुआ है। दोनों की प्लेइंग-11 ऐसी है।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11:
लौरा वॉलवर्ट (कप्तान), तैंज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजान कप, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), क्लो ट्रयॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको मलाबा।
भारत की प्लेइंग-11:
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत
भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले कुल 34 मैच खेले गए हैं। इसमें से 20 में भारतीय टीम विजयी रही है। वहीं 13 मैच द. अफ्रीका के खाते में गए हैं। जबकि एक मुकाबला रद्द हो गया। मौजूदा विश्व कप में दोनों के बीच विशाखापट्टन में मैच खेला गया था जिसमें टीम इंडिया को 3 विकेट के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था।
ऐसी है भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला की टीमें (IND W and SA W Teams)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव।
दक्षिण अफ्रीका:
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, तजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्ता, मारिजान काप अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो टंगारियोन।
