IND W vs AUS W: 'हम पूरी तरह तैयार' पाकिस्तान को हराने के बाद सांतवें आसमान पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, भारत को दिया चैलेंज

Womens World Cup 2025: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलीसा हीली ने महिला विश्व कप में भारत के खिलाफ आगामी बड़े मुकाबले पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं और टीम की सभी विभागों में अविश्वसनीय गहराई पर भरोसा जताया है।गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को पाकिस्तान को 107 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

Womens World Cup 2025: महिला विश्व कप 2025 में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलीसा हीली ने अपनी टीम की लगातार दूसरी जीत के बाद कहा कि अब उनकी नजरें भारत के खिलाफ आगामी महत्वपूर्ण मुकाबले पर टिकी हैं। उन्होंने साथ ही टीम की “अविश्वसनीय गहराई” पर भरोसा जताया, जो किसी भी परिस्थिति में मैच पलटने की क्षमता रखती है।

Alyssa Healey AP

एलिसा हिली (फोटो- AP)

पाकिस्तान पर जीत से बढ़ा आत्मविश्वास

ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 107 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह जीत आसान नहीं थी — टीम ने एक समय 76 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। लेकिन बेथ मूनी और एलेना (अलाना) किंग की रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी तथा गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 221 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

End of Feed